बुदनी: बुधनी थाने में हथियार के साथ घूमते रक्षा समिति के सदस्य का वीडियो हुआ वायरल
Budni, Sehore | Aug 1, 2025 बुधनी थाने में ग्राम रक्षा समिति का सदस्य स्वरूप यादव, कमर में लाइसेंसी रिवॉल्वर टांगे बेधड़क घूमता नजर आया। युवक ने खुद थाने के अंदर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर रील अपलोड की, जो अब वायरल हो रही है।मामले पर SDOP पुलिस ने कहा है कि स्वरूप यादव की समिति सदस्यता रद्द की जा रही है और हथियार का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।