बुदनी: माना बुदनी में मोबाइल पर बात करने को लेकर पति ने पत्नी से की मारपीट, मामला दर्ज
Budni, Sehore | Jul 31, 2025 गुरुवार को 9 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है कि नगर के माना इलाके में पत्नी राधा बाई अहिरवार के मोबाइल पर बात करने की बात को लेकर पति रामभरोश अहिरवार ने आपत्ति जताते हुए उसकी गंदी-गंदी गालियां दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बुदनी ने पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर आरोपी पति के विरुद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।