बुदनी: लगातार बारिश से नांदनेर नर्मदा ब्रिज डूबा, दर्जनों गांवों से संपर्क टूटा, खतरे के निशान से 2 फीट नीचे नर्मदा
Budni, Sehore | Jul 30, 2025 मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बरसात का असर बुधनी क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है।बुधनी विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा नर्मदा नदी से लगा हुआ है। वर्तमान स्थिति में तबा बांध बरगी बांध और बारना बांध इन सभी के गेट खुले हुए हैं। नर्मदा नदी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है।सीहोर जिले को नर्मदा पुरम जिले से जोड़ने वाला नांदनेर नर्मदा ब्रिज जलमग्न हो गया है।