बुदनी: देवगांव में खड़ी पिकअप वैन के पाँचों टायर चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Budni, Sehore | Aug 1, 2025 बुधनी के देवगांव में अज्ञात चोरों ने एक पिकअप वाहन के पांचों टायर चोरी कर लिए। चैन सिंह नाम के व्यक्ति ने करीब चार महीने पहले यह पिकअप खरीदी थी, जो गांव के एक बाड़े में खड़ी थी। सुबह जब मालिक पहुंचा तो गाड़ी टायरों के बिना खड़ी मिली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है।