बुदनी: महाकाल दर्शन जा रहे अमरावती के श्रद्धालुओं की कार ऊंचाखेड़ा में पलटी, 11 लोग हुए घायल
Budni, Sehore | Jul 30, 2025 बुधनी थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचाखेड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमरावती (महाराष्ट्र) से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं से भरी टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाओं को सिर में गंभीर चोटें आई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आज करीब 1 बजे टवेरा कार सड़क पर पलट गई।