बुदनी: बुदनी घाट के रिहायशी इलाके में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने रात भर चलाया तलाशी अभियान
Budni, Sehore | Jul 31, 2025 नर्मदा में आई बाढ़ के कारण पानी के वहाब में आया एक मगरमच्छ बुदनी घाट के रिहायशी इलाके के पानी से भरे मैदान में घुस गया जिसके कारण बुदनी घाट के रहवासियों में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रात भर सर्च अभियान चलाया फिर भी मगरमच्छ का पता नहीं चल पाया है। इसके कारण बुदनी घाट के लोगों ने डर का वातावरण वन गया है।