सहजनवा: अवैध मिट्टी खनन बना आफत, डंपर की टक्कर से गिरे बिजली पोल, रावतपार–पकड़ी गांवों में रातभर छाया अंधेरा
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के रावतपार और पकड़ी गांवों में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। रविवार को मिट्टी लादकर जा रहे एक डंपर ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों को टक्कर मार दी, जिससे कई पोल टूटकर गिर गए और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और देर रात तक अंधेरा छाया रहा।