सिंगरौली: गन्नई निवासी व्यक्ति ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए फरियादी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। बीते दिन दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद के मारपीट का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना को लेकर पीड़ित की दो भूमि में रजिस्ट्री के अंश रकवा में विक्रेता के परिवार एवं उनके सहयोगी द्वारा घर निर्माण कार्य करा रहे थे जिसको रोकने फरियादी स्टे लेकर पहुंचा जहां उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की गई एवं महिला ने स्टे आर्डर को फाड़ फेकी। पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंच कर आपबीती सुनाई और घटना में शामिल लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।