सिंगरौली: कोल्हुआ गाँव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने कुचलकर उतारा मौत के घाट
सिंगरौली जिले के सरई थाना के तीनगुड़ी चौकी अंतर्गत कोल्हूआ गांव की है जहां आज सुबह लगभग 5:00 बजे पैदल जा रहे हैं 55 वर्षीय बाबूलाल सिंह को तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने कुचल दिया। जिसके कारण बाबूलाल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों एवं ग्रामीणों की लगी तो तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गये।ग्रामीण एवं परिजनों की मांग है की घटना करने वाले वाहन को तत्काल पकड़ा जाए। फ़िलहाल पुलिस ने जॉंच शुरू कर दिया है ।