सिंगरौली: पहली बार ससुराल गई नवविवाहिता हुई दहेज प्रताड़ना का शिकार, नवविवाहिता की शिकायत पर पति समेत 5 के खिलाफ बरगवा पुलिस ने मामला किया दर्ज
दहेज एक अभिशाप है। जिसकी सभ्य समाज में कोई जगह नही होनी चाहिए लेकिन दहेज लोभियों की मांग और मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना का जो दौर 21वी सदी के इस आधुनिक भारत में शुरू हुआ है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला जिले के बरगवा थानाक्षेत्र के पोखरा गांव से निकलकर सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता शादी के बाद पहली बार ससुराल जाते ही दहेज उत्पीड़न का शिकार हुई है। नव विवाहिता की शिकायत पर बरगवा पुलिस ने दहेजलोभी आरोपी पति समेत 5 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।