सिंगरौली: खुटार के रजमिलान मार्ग पर हाईवा वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
माड़ा थाना क्षेत्र के खुटार- रजमिलान मार्ग में बीती रात कुल्हुई तिराहा के समीप एक बेकाबू कोल वाहन चालक ने मोटरसाइकिल चालक को पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां कुछ देर बाद युवक राधिका प्रसाद यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई।राधिका प्रसाद यादव पिता श्यामलाल यादव उम्र 26 वर्ष करीब 12:30 बजे रात बैढऩ से अपने घर मोटरसाइकिल चलाते हुये जा रहा था कि रजमिलान से दो किलोमीटर पहले कुल्हुई तिराहा के समीप एक कोलवाहन तेज गति से चलाते हुये पीछे टक्कर मार दिया। जहां युवक घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।