सिंगरौली: तेंदुआ सरपंच छोटे सिंह मरावी के साथ अजाक थाने के आरक्षक ने की बदसलूकी, पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को किया निलंबित
बैढन जनपद के तेंदुआ के सरपंच छोटे सिंह मरावी के साथ अजाक थाने के पुलिसकर्मी शंकर दिन कुशवाहा द्वारा बदसलूकी किए जाने पर सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के नेता देवेंद्र पाठक के नेतृत्व में बैढन जनपद अध्यक्ष सविता सिंह व एसटीएससी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ओयाम सहित दर्जनों पदाधिकारी सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता से मिलकर अजाक पुलिसकर्मी शंकर दिन कुशवाहा के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन के तत्काल बाद ही पुलिस अधीक्षक ने शंकर दिन कुशवाहा को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले में जाँच की जा रही है।