टीकमगढ़: गौ सम्मान आह्वान: साधु-संतों की रैली, गौ वध पर पूर्ण प्रतिबंध व लाइसेंस रद्द करने का कानून बनाने की मांग
सोमवार को ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत साधु-संतों और गौ सेवकों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर देशभर में गौ वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। साथ ही 6 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर को भी ज्ञापन दिया गया, जिसमें गौ वधशालाओं के लाइसेंस रद्द करने और सख्त कानून बनान