सैदपुर: 48 घंटे बाद भी गंगा में डूबी दोनों बहनों का नहीं मिला सुराग, उफनती लहरों के बावजूद तलाश जारी
करंडा थानाक्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा घाट पर मंगलवार को गंगा में डूबी सगी बहनें माही और महिमा सिंह का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों की तलाश में पीएसी जवानों का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। परिजनों की उम्मीदें अब भी टिकी हुई हैं। हालांकि लगातार विकराल होती जा रही गंगा की लहरें बचाव दल की मुश्किलें भी बढ़ा रही हैं।