सहारनपुर: नगरायुक्त ने वार्ड 50 और वार्ड 34 का निरीक्षण किया, पुलिस व रेलवे की भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर फैलाई गंदगी
नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज वार्ड 50 हकीकत नगर व वार्ड 34 में पंजाबी बाग क्षेत्र का क्षेत्रीय पार्षदों के साथ गुरुवार दोपहर 2:00 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने हकीकत नगर चौक स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण करने तथा उक्त वार्डो में अतिक्रमण, साफ-सफाई व जल निकासी के सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।