किशनगंज: जलवाड़ा में 4 दुकानों के ताले तोड़े गए, लोगों की सजगता से चोर हुए नाकाम
जलवाड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में देर रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। व्यापारी शंभू सोनी के अनुसार, रात करीब 1:40 बजे गोविंद देव मंदिर के सामने स्थित उनकी दुकान में चोर घुस गए, लेकिन लोगों की आवाज सुनकर भाग निकले। घटना से व्यापारियों में चिंता है।