अशोक नगर: ज़िला चिकित्सालय में तीन दिन से एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म, मरीज़ भटकने को मजबूर
अशोकनगर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पिछले तीन दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक पूरी तरह खत्म है। कुत्ते के काटने के बाद जीवनरक्षक माने जाने वाले इस इंजेक्शन के लिए मरीज और उनके परिजन दर-दर भटकने को मजबूर हैं। दूसरे डोज के लिए सोमवार को सुबह 11 बजे पहुंचे कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है।