गुन्नौर: गांव मोलनपुर डांडा निवासी महिला ने मामूली कहासुनी के चलते अपने जेठ और जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा निवासी विमलेश देवी पत्नी अमरपाल ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला अपने मायके से ससुराल आई थी। महिला का आरोप है कि मामूली कहासुनी के चलते महिला के जेठ मकरन जेठानी और चचिया ससुर ने मारपीट की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।