फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास परियोजना अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र के लाभुको के पास शनिवार की दोपहर 1 बजे जब पोषण ट्रैकर गर्भवती महिलाओं के लिए रुपए आने के फ्रॉड कॉल जब मोबाइल पर आने लगे तो हलचल मच गई। लाभुक अपने पोषक क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं के पास पहुंचने लगे। जबकि आंगनबाड़ी सेविकाओं को इसके बारे में कुछ पता ही नहीं था।