सवायजपुर: कहरई नकटौरा निवासी 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, प्रेम प्रसंग में किशोर की हत्या का आरोप
कहरई नकटौरा गांव निवासी 4 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एक दिन पहले किशोर का शव फंदे से लटकता मिला था। मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग के चलते गांव निवासी युवती के भाइयों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था।