सवायजपुर: पाली में गाली गलौज से मना करने पर दबंगों ने दलित मां-बेटे पीटा, एससी-एसटी एक्ट में 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पाली कस्बे के मोहल्ला सराय सैफ में गाली गलौज कर रहे दबंगों ने मना करने पर महिला के साथ मारपीट की। बचाने आए उसके पुत्र को भी लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया, जिसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को तहरीर के आधार पर सभी चारों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।