सवायजपुर: रुपापुर पेट्रोल पंप के पास टकराईं दो बाइक, दोनों के चालक हुए घायल
रूपापुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने हटाकर यातायात शुरू कराया।