सुल्तानपुर: सुलतानपुर:गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सुनवाई 13मार्च को,अधिवक्ता काशी शुक्ला ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि आज एमपी एमएलए कोर्ट संख्या 15 में राहुल गांधी का स्टेटमेंट यानी बयान मुल्जिम की तारीख नियत थी लेकिन भारत जोड़ों न्याय यात्रा के अंतर्गत राजस्थान में होने के कारण वह नहीं आ सके।इसी आशय में संबंधित प्राथना पत्र मेरे द्वारा न्यायालय में दिया गया था।जिसपर न्यायालय द्वारा 13 मार्च की अगली सुनवाई नियत की गई है।