सुल्तानपुर: सुलतानपुर:अचानक बदला मौसम का मिजाज़,तेज हवाओं के साथ हो रहीं बारिश,किसानों के माथे पर फसल को लेकर बढ़ी चिंता
सुलतानपुर में मौसम ने अचानक करवट बदल दी है।तेज हवाओं के साथ में हो रही बारिश ने ठंड एक बार फिर बढ़ा दी है।वहीं बारिश होने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है।खेतों में खड़ी गेहूं की तय्यार फसल बारिश की वजह से खराब हो रहीं हैं। जिसको लेकर किसान काफी परेशान नज़र आ रहा है उसके साथ ही अपनी तसल्ली के लिए यह भी कहते दिखे कि भगवान जो करता है बेहतर ही करता है।