ग्यारसपुर: ओलिजा में 700 मीटर खेत सड़क सुधरी, किसानों को कीचड़ से मिली राहत
शनिवार दोपहर 12:00 बताया कि ग्यारसपुर तहसील के ओलिजा में नेशनल हाईवे-146 से मल्लू कुशवाहा की ओर जाने वाली करीब 700 मीटर लंबी खेत सड़क बारिश के कारण कीचड़ और पानी से खराब हो गई थी। इससे किसानों और रहवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। ग्राम पंचायत ओलिजा ने मौसम खुलने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोरम डलवाकर सड़क को दुरुस्त कराया।