बरहट: लखीसराय से जमुई ले जा रहे शराब को पुलिस ने देवाचक के पास किया ज़ब्त, महिला तस्कर सहित 2 गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Jan 31, 2025 मलयपुर थाने की पुलिस ने लखीसराय जिले के चानन के जंगली इलाके जगुआजोर से एक ई रिक्शा पर शराब लेकर जमुई की ओर आ रहे एक महिला शराब तस्कर के साथ दो तस्कर को देवाचक के बीच गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा शुक्रवार को 8 बजे के लगभग दी गई। वही गिरफ्तार किए गए तस्कर के पास से पुलिस ने 32 लीटर शराब बरामद किया है।