मावली: मावली के बागोलिया बांध में पानी लाने के लिए फीडर निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया
Mavli, Udaipur | Sep 25, 2025 उदयपुर जिले के मावली ब्लॉक के बड़ियार बागोलिया बांध में पानी लाने के लिए 190 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले फिडर निर्माण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा बांसवाड़ा से वर्चुअल शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर गुरुवार शाम 4 बजे तक सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बागोलिया बांध में पानी लाने की स्वीकृति सांसद सीपी जोशी के प्रयास रंग लाए।