मावली: मावली रेलवे स्टेशन पर उदयपुर से चंडीगढ़ नई रेल सेवा शुरू होने पर कर्मियों ने किया स्वागत, पीएम ने दिखाई हरी झंडी
Mavli, Udaipur | Sep 25, 2025 उदयपुर जिले के मावली रेलवे स्टेशन पर उदयपुर से चंडीगढ़ नई रेल सेवा शुरू होने पर गुरुवार शाम 4 बजे कार्मिको का स्वागत किया। विकसित भारत -विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।