टीकमगढ़ जिले के करी बजरुया गांव से मामला सामने आया है। जहां पर जमीनी विवाद पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।व्यक्ति का आरोप है कि उसके साथ बहन बहनोई सहित अन्य दो लोगों ने मारपीट की है। कुल चार लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर पीटा है।जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है।