*गांंधी जयंती पर पुरानी पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
*राष्ट्रपिता महात्मा गांंधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भजनों का हुआ गायन*
डीडवाना-कुचामन, 2 अक्टूबर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को डीडवाना स्थित पुरानी पंचायत समिति परिसर में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में पंचायत समिति परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गए। इसके पश्चात महात्मा गांंधी के प्रिय भजनों का मधुर गायन किया गया, उपस्थित कलाकारों द्वारा "वैष्णव जन तो तेने कहिए" और "रघुपति राघव राजाराम" जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार,उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, नगर परिषद सभापति भंवरलाल पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
------------------------------
Didwana, Nagaur | Oct 2, 2026