पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने नगला लोचन तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया, कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद
थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नगला लोचन तिराहे से प्रियांस पुत्र मान सिंह निवासी सनौडा खास को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।