नगरोटा बगवां: नगरोटा जल शक्ति विश्राम गृह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता की
नगरोटा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर ने 11 सितंबर को जल शक्ति विश्राम गृह में प्रेस वार्ता कि और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए कहा प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विफल है। कर्मचारी और पेंशनर्स को वेतन देने को पैसा नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई है। हिमाचल कांग्रेस अपने ही नेताओं को चुप रहने को कह रही है।