नईसराय: नई सराय में हुई पुजारी संघ की बैठक, तमाम मुद्दों पर किया विचार
रविवार दोपहर 12 बजे नई सराय में पुजारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुजारी संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र पाराशर खास तौर से मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में पुजारी संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र पाराशर ने कहा कि, वर्तमान समय में पुजारी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। तमाम मंदिरों की जमीनों पर दबंग और प्रभावशाली लोगों का कब्जा है।