डलमऊ: नगर पंचायत डलमऊ द्वारा डलमऊ कस्बे में एंटी लारवा छिड़काव और फागिंग का कार्य कराया गया
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत डलमऊ द्वारा डलमऊ कस्बे के चौहट्टा मियांटोला शेरंदाजपुर टिकैतगंज समेत कई मोहल्ले में एंटी लारवा छिड़काव और फॉगिंग का कार्य कराया गया। उक्त जानकारी नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ के द्वारा दी गई। श्री गौड़ ने कहा कि कस्बे की समस्या को देखते हुए यह सारे कार्य कराए जा रहे हैं।