टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब समीप:घायल पत्रकार का आरोप: पूरी रात थाने में बैठे रहे, पुलिस ने नहीं लिया आवेदन; खुद करानी पड़ी MLC
टीकमगढ़। शहर के मामौन दरवाजा निवासी पत्रकार लोकेन्द्र सिंह परमार ने पुलिस पर शिकायत न लेने और कार्रवाई टालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 2 अगस्त की रात पीजी कॉलेज रोड पर हुए विवाद में उनके साथ मारपीट व धारदार हथियार से हमला हुआ, जिसमें वे घायल हो गए और कान से सोने की बाली भी खींच ली गई। आरोप है कि रातभर थाने में इंतजार करने के बावजूद पुलिस ने न आवेदन