भीलवाड़ा: बीगोद में मस्जिद से पैदल घर लौट रहे अधेड़ पर श्वान ने किया हमला, गाल पर हुआ गहरा जख्म, घायल का अस्पताल में इलाज जारी
बीगोद में रविवार सुबह करीब 8 बजे मस्जिद से पैदल घर लौट रहे एक अधेड पर श्वान ने हमला कर दिया और गाल पर काट लिया।जिससे अधेड के गाल पर गहरा जख्म हो गया।घायल अधेड को इलाज के लिए सुबह करीब 10.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।