जगदलपुर: आदि कर्मयोगी अभियान के सर्वेक्षण कार्य को समुदाय की सहभागिता से सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर हरिस एस ने दिए निर्देश
कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय बहुल ग्रामों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता के साथ करें। इस कार्य में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आदि कर्मयोगी एवं आदि साथी के साथ ही समुदाय की सहभागिता से चिन्हित ग्रामों के लिए बेहतर एवं कारगर रोडमैप तैयार करना सुनिश्चित किया जाए।