जगदलपुर: ऑनलाइन चाकू ख़रीदने वालों पर बस्तर पुलिस की नजर, 51 नग चाकू और 8 नग पिस्टल लाइटर बरामद: ASP महेश्वर नाग ने दी जानकारी
बस्तर में निवासरत लोगों द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के माध्यम से मंगाए गए धारदार एवं बटनदार चाकू का तस्दिकी किया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत् बस्तर पुलिस द्वारा 51 चाकू और 8 नग पिस्टल लाइटर बरामद किया गया है।बरामद चाकू व बंदूक स्टाइल लाइटर के क्रेताओं को समझाईश दी गई है।