जगदलपुर: दलपत सागर चौक में बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, बड़ी संख्या में बजरंगी शामिल हुए
सनातन परंपरानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नवरात्रि पर्व के अष्टमी तिथि मंगलवार दोपहर 2 बजे नगर के दलपत सागर चौक में शस्त्र पूजन का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या मे उपस्थित स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन किया। सनातन परंपरा में जहां शास्त्रों के अध्ययन के साथ साथ शस्त्र विद्या को भी समान महत्व दिया गया है।