जगदलपुर: दंतेश्वरी मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में महाष्टमी का हवन संपन्न, जगह-जगह भंडारे का आयोजन
शारदीय नवरात्रि के महा अष्टमी पर जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर में रखे गए मनोकामना जोत कलश रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज हवन-अनुष्ठान संपन्ना किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दिया। साथ ही नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में भी महाष्टमी का हवन संपन्न करवाया गया।