Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बछवारा: सहयोग शिविर में एसडीएम ने लाभुकों को सौपे कार्ड

Bachhwara, Begusarai | Jun 23, 2026
बछवारा प्रखंड के रानी दो पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में तेघरा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने 64 लाभुकों के द्वारा प्राप्त आवेदन का निराकरण किया

MORE NEWS

गांवों में शहरों जैसा महसूस,खुल गया मंसूरचक के देवन चौक पर अभिराज सैलून News18 India Aaj Tak ABP Live India Today News24

गांवों में शहरों जैसा महसूस,खुल गया मंसूरचक के देवन चौक पर अभिराज सैलून News18 India Aaj Tak ABP Live India Today News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 26, 2026

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विजय जुलूस Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak NDTV India India Today News24

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विजय जुलूस Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak NDTV India India Today News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 26, 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बछवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस रानी एक पंचायत के नारेपुर बाजार स्थित आर्मी हेल्थ क्लब बछवाड़ा से शुरू हुआ।

जहां दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेपुर बाजार होते हुए बैंक बाजार स्थित शहीद पार्क तक मार्च किया। यहां कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी खुशी व्यक्त की।

वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शशि शेखर राय, प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, डॉ. के.के. राय, जिला महामंत्री गोपाल राय और पूर्व सरपंच सुरेश राय सहित अन्य नेताओं ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से देशभर के करोड़ों छात्रों और युवाओं के संघर्ष को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि यह जीत उन लाखों छात्रों की है, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई थी।

नेताओं ने यह भी कहा कि यह विजय मार्च देश के छात्रों और युवाओं के अदम्य साहस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष को समर्पित है, जिन्होंने छात्रों के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया।

कांग्रेस कमेटी का मानना है कि यह जीत अभी अधूरी है। उनका कहना है कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जवाबदेही तय होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह तो सिर्फ झांकी है, अभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा बाकी है।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम, पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ कुमार, थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार सहित पुलिस बल तैनात थे।

इस दौरान कांग्रेस नेता रणधीर यादव, राजेंद्र राय, बैधनाथ राय, चंदन कुमार, शिवनारायण साह, चंद्रमणि कुमार, विकास कुमार झा, कृष्ण झा, अमित कुमार, बबलू कुमार चौधरी, मो. इरशाद और पूर्व मुखिया सीताराम यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बछवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस रानी एक पंचायत के नारेपुर बाजार स्थित आर्मी हेल्थ क्लब बछवाड़ा से शुरू हुआ। जहां दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेपुर बाजार होते हुए बैंक बाजार स्थित शहीद पार्क तक मार्च किया। यहां कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी खुशी व्यक्त की। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शशि शेखर राय, प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, डॉ. के.के. राय, जिला महामंत्री गोपाल राय और पूर्व सरपंच सुरेश राय सहित अन्य नेताओं ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से देशभर के करोड़ों छात्रों और युवाओं के संघर्ष को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि यह जीत उन लाखों छात्रों की है, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई थी। नेताओं ने यह भी कहा कि यह विजय मार्च देश के छात्रों और युवाओं के अदम्य साहस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष को समर्पित है, जिन्होंने छात्रों के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया। कांग्रेस कमेटी का मानना है कि यह जीत अभी अधूरी है। उनका कहना है कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जवाबदेही तय होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह तो सिर्फ झांकी है, अभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा बाकी है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम, पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ कुमार, थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार सहित पुलिस बल तैनात थे। इस दौरान कांग्रेस नेता रणधीर यादव, राजेंद्र राय, बैधनाथ राय, चंदन कुमार, शिवनारायण साह, चंद्रमणि कुमार, विकास कुमार झा, कृष्ण झा, अमित कुमार, बबलू कुमार चौधरी, मो. इरशाद और पूर्व मुखिया सीताराम यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Bachhwara, Begusarai | Jul 26, 2026

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर में एक शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। "समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण" थीम पर आयोजित इस संगोष्ठी में शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य वक्ता और प्रख्यात साहित्यकार डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी का संबंध केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। यह विश्वास, सम्मान और प्रेरणा पर आधारित होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन के आदर्श भी प्रदान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छात्र अपनी मेहनत, विनम्रता और समर्पण से इस संबंध को और अधिक मजबूत बनाते हैं, जिससे विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्मित होता है और समाज को जागरूक तथा जिम्मेदार नागरिक मिलते हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शिवनाथ प्रसाद ने बताया कि किसी भी बच्चे की सफलता में शिक्षक और अभिभावक दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके समन्वित प्रयासों से ही विद्यार्थियों का शैक्षणिक, बौद्धिक और नैतिक विकास संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय का लक्ष्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
इस संगोष्ठी में कविता कुमारी, स्वाति कुमारी, कुमारी स्नेहा भारती, रिंकू कुमारी, डॉ. मो. रहमतुल्लाह, विपुल कुमार चौधरी, पशुपति कुमार पारस, मो. अब्दुल कलाम, कुंदन कुमार, राजेश कुमार, रौशन कुमार, चंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार चौधरी और रामबाबू राय सहित कई अन्य शिक्षकों और अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए।

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर में एक शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। "समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण" थीम पर आयोजित इस संगोष्ठी में शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता और प्रख्यात साहित्यकार डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी का संबंध केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। यह विश्वास, सम्मान और प्रेरणा पर आधारित होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन के आदर्श भी प्रदान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छात्र अपनी मेहनत, विनम्रता और समर्पण से इस संबंध को और अधिक मजबूत बनाते हैं, जिससे विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्मित होता है और समाज को जागरूक तथा जिम्मेदार नागरिक मिलते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शिवनाथ प्रसाद ने बताया कि किसी भी बच्चे की सफलता में शिक्षक और अभिभावक दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके समन्वित प्रयासों से ही विद्यार्थियों का शैक्षणिक, बौद्धिक और नैतिक विकास संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय का लक्ष्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस संगोष्ठी में कविता कुमारी, स्वाति कुमारी, कुमारी स्नेहा भारती, रिंकू कुमारी, डॉ. मो. रहमतुल्लाह, विपुल कुमार चौधरी, पशुपति कुमार पारस, मो. अब्दुल कलाम, कुंदन कुमार, राजेश कुमार, रौशन कुमार, चंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार चौधरी और रामबाबू राय सहित कई अन्य शिक्षकों और अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए।

Bachhwara, Begusarai | Jul 26, 2026

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोधना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दरगहपुर ठाकुरवाड़ी, में 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में यूथ एंड इको क्लब के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पेड़ पर्यावरण, स्वास्थ्य और जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। ये ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ तापमान नियंत्रण, प्रदूषण कम करने और मिट्टी का कटाव रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ बादलों को आकर्षित कर वर्षा में सहायक होते हैं, जिससे भूजल स्तर बढ़ता है।
त्रिवेदी ने यह भी बताया कि जुलाई का महीना पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त होता है, क्योंकि मानसून के कारण मिट्टी में पर्याप्त नमी होती है, जिससे पौधों की जड़ें तेजी से विकसित होती हैं। उन्होंने यूथ एंड इको क्लब के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। क्लब के बच्चे ऊर्जा की खपत, जल संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक, कचरा प्रबंधन, स्वस्थ जीवन शैली और जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं, और इन गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक करते हैं।
भारत सरकार भी पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' और 'जल-जीवन-हरियाली' जैसी कई योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुरारी कुमार यादव, शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, शिक्षिका रागिनी कुमारी, खुशबु कुमारी, सविता कुमारी, यूथ एंड इको क्लब के पर्यावरण मंत्री प्रिंस कुमार, जल मंत्री प्रियांशी कुमारी, सदस्य द्रौपदी कुमारी, दिशा कुमारी, सोनाली कुमारी, सिंधु कुमारी, शुभम, अंकुश, सहित अन्य छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोधना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दरगहपुर ठाकुरवाड़ी, में 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में यूथ एंड इको क्लब के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पेड़ पर्यावरण, स्वास्थ्य और जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। ये ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ तापमान नियंत्रण, प्रदूषण कम करने और मिट्टी का कटाव रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ बादलों को आकर्षित कर वर्षा में सहायक होते हैं, जिससे भूजल स्तर बढ़ता है। त्रिवेदी ने यह भी बताया कि जुलाई का महीना पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त होता है, क्योंकि मानसून के कारण मिट्टी में पर्याप्त नमी होती है, जिससे पौधों की जड़ें तेजी से विकसित होती हैं। उन्होंने यूथ एंड इको क्लब के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। क्लब के बच्चे ऊर्जा की खपत, जल संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक, कचरा प्रबंधन, स्वस्थ जीवन शैली और जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं, और इन गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक करते हैं। भारत सरकार भी पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' और 'जल-जीवन-हरियाली' जैसी कई योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुरारी कुमार यादव, शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, शिक्षिका रागिनी कुमारी, खुशबु कुमारी, सविता कुमारी, यूथ एंड इको क्लब के पर्यावरण मंत्री प्रिंस कुमार, जल मंत्री प्रियांशी कुमारी, सदस्य द्रौपदी कुमारी, दिशा कुमारी, सोनाली कुमारी, सिंधु कुमारी, शुभम, अंकुश, सहित अन्य छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Bachhwara, Begusarai | Jul 25, 2026