लालगंज: लहंगपुर बाजार में सीओ के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले दो पहिया वाहनों का हुआ ई-चालान
लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर बाजार के चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बाजार में पैदल रूट मार्च कर दुकानदारों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इसके साथ लहंगपुर चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया।