कोंडागांव: कलेक्टर ने जिला कार्यालय में की मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा, स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
जिला कार्यालय कोंडागांव में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गुरुवार को मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने दुर्गम स्थानों से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक लाने के लिए बाइक एंबुलेंस संचालित करने के निर्देश दिए है। वहीं प्रसव के उपरांत डिस्चार्ज के बाद भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।