कोंडागांव: विवाहित महिला को पति द्वारा जोर जबरदस्ती ससुराल ले जाने का आरोप लेकर थाना पहुंचा मायके पक्ष, मरारपारा वार्ड का मामला
गुरुवार को कोंडागांव सिटी कोतवाली में बड़ी संख्या में मरारपारा वार्डवासी एक मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे थे। मामले के बारे में शिकायतकर्ता श्रीमती ललिता नागेश ने बताया की उनकी विवाहित बेटी को उनके घर से उनके दामाद तथा कुछ अन्य लोगों के द्वारा उनकी मर्जी के खिलाफ जोर जबरदस्ती से उनकी ससुराल ले जाया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।