कोंडागांव: सिटी कोतवाली कोंडागांव में थाना प्रभारी ने कोटवारों के साथ की बैठक, अपराधों पर अंकुश लगाने की दी गई सीख
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर आज सिटी कोतवाली में थाना क्षेत्र के कोटवारों की बैठक आहूत की गई थी। इस बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय द्वारा ग्राम कोटवारों के कुशल क्षेम के बारे में जानकारी लेकर ग्राम कोटवार के कर्तव्य एवं उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। क्षेत्र में विभिन्न अपराधीक गतिविधियों पे नजर रखने कहा गया।