कोंडागांव: छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 21जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल,कोंडागांव के DNK मैदान में करेंगे धरना प्रदर्शन
प्रांतीय निकाय के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अपने तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रांत के साथ-साथ कोंडागांव जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 21 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया है। 21 जून से कोंडागांव नगर के डीएनके मैदान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।