कोंडागांव: जिले के सभी अमृत सरोवरों में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कलेक्टर ने दिए निर्देश
अपनी विशेषता के कारण भारतीय योग अब भारत सहित पूरे विश्व में तेजी से अपनाया जा रहा है। इस तारतम्य में शुक्रवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर भी किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया है ।