कोंडागांव: आधार कार्ड अपडेट कराने गोलावंड से कोंडागांव पहुंची 26 वर्षीय युवती अचानक हुई लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोलावंड मालगुजार पारा निवासी मधुराम बघेल की 26 वर्षीय बेटी खिलेश्वरी कल सुबह गोलावंड से आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम से कोंडागांव आई हुई थी वहीं रात भर घर नही पहुंचने तथा मोबाइल स्वीच ऑफ होने के कारण चिंतित परिवार आज सिटी कोतवाली में गुम इंसान दर्ज कराया है। वहीं थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।