टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पूनौन में आदिवासी परिवारों ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि दबंगों ने राजस्व विभाग की मिलीभगत से उनकी जमीन हड़प ली, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।