कोईलवर: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौकी पर गांव से युवक को गिरफ्तार किया गया, जेल भेजा गया
गीधा थाना पुलिस ने पूर्व के एक मामले में उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौकीपुर निवासी बिट्टू पासवान पिता कमलेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गिधा थाना कांड संख्या– 136/24, धारा 310(3)/317(3) बीएनएस के तहत की गई। गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को बुधवार की दोपहर 3:30 बजे जेल भेज दिया गया।